वो चार चीजें जिन्हें गर्मी के दिनों में खाकर आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं
दोस्तों इस भीषण गर्मी में सबसे ज़्यादा जरूरी है अपनी सेहत का ख्याल रखना। गर्मी के दिनों में जरा सी खानपान के प्रति लापरवाही आपको बहुत बीमार कर सकती है। यदि इन दिनों आप अपनी डाइट में तीन-चार चीजों को नियमित रूप से शामिल करें तो आप गर्मी के दिनों में होने वाली कई समस्याओं से बचे रह सकते हैं।
इन सभी चीजों को शामिल करने से आप गर्मी में होने वाली डिहाइड्रेशन की समस्या से भी आसानी से बच सकते हैं। आइए जानते हैं कि कौन कौन सी हैं वो चार चीजें जिन्हें गर्मी के दिनों में खाकर आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं: 4 things to eat in summer
Also read:योनि की ऐसी बीमारियों के बारे में क्या जानतीं हैं आप?
जुकिनी-
इसमें प्रचुर मात्रा में पेक्टिन नामक फाइबर पाया जाता है। यह फाइबर आपके दिल के लिए बहुत लाभदायक होता है। यह आपके शरीर के कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है।
नींबू तथा पुदीने का पानी-
इसके लिए आप एक गिलास पुदीने के पानी में 2 बूंदे नींबू की डाल दें। गर्मी के मौसम में यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसका सेवन आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है तथा लीवर की सफाई भी करता है।
Also read:Ashwagandha, Benefits and Side Effects – अश्वगंधा के फायदे और नुकसान
दही-
दही में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। प्रोटीन अधिक होने के कारण यह आपकी भूख को भी शांत करती है। सबसे बड़ी बात यह है कि दही में प्रचुर मात्रा में प्रोबियोटिक बैक्टीरिया होते हैं जो आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं।
तरबूज-
गर्मी के मौसम में लोग तरबूज का सेवन बड़ी मात्रा में करते हैं। यह आपको हाइड्रेटेड रखता है। इसमें काफी मात्रा में पानी पाया जाता है। इसके चलते यह आपके शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है। इसके सेवन से आपको भूख भी कम लगती है। तरबूज का सेवन सूरज की धूप से आपकी त्वचा पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को भी खत्म करने में मदद करता है। यदि आप गर्मी के मौसम में अपने भोजन में यह चीजें शामिल कर लेती हैं, तो आप गर्मी में होने वाली कई प्रकार की समस्याओं से आसानी से बच जाते हैं। 4 things to eat in summer
Also read:यदि ध्यान ना दिया तो बड़े होकर बच्चों में हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएँ