No products in the cart.
तम्बाकू के बारे में चौका देने वाले सच | Facts about tobacco
Amazing Facts about tobacco :
तम्बाकू का किसी भी प्रकार में सेवन करने से गंभीर बिमारिया उत्पन्न होती है| तम्बाकू उत्पादनों में एसीटोन, निकोटीन, टार, कार्बन मोनोऑक्साइड आदी कई असुरक्षित पदार्थ होते हैं| Facts about tobacco
Also read : Tips for Liver | आयुर्वेदिक तरीकों से अपने लिवर को रखें स्वस्थ और निरोग
आइये तम्बाकू के बारे में कुछ ऐसी जानकारी आपको दे जो शायद ही आप जानते हो|
तम्बाकू के बारे में चौका देने वाले सच facts about tobacco
एक रिपोर्ट के अनुसार जब सिगरेट को जलाया जाता है, तब ४००० से भी अधिक रसायनों को पैदा कर देती हैं| उन्ही रसायनों में से कई रसायन इतने जहरीले होते हैं कि वे कैंसर तक पैदा कर देते हैं यह तो सभी जानते ही है|
कुछ लोगों को बहुत लम्बे समय तक तंबाकू का सेवन करते रहने के बाद भी अस्थमा, कैंसर, ह्रदयघात आदि रोग नहीं होते है| पर कुछ लोगों को कुछ ही समय में यह रोग हो जाते हैं| अभी तक ऐसा कोई टेस्ट इजात नहीं हुआ है जो यह बता सके की तंबाकू सेवन के कितने वक्त बाद ये रोग होंगे या होंगे भी या नहीं|
अगर कोई धुम्रपान कर रहा है तो उस व्यक्ति के आस-पास के लोगों को धुम्रपान कर रहे व्यक्ति जितना ही खतरा है| क्यूंकि हवा के माध्यम से उस सिगरेट का धुआ आपके अन्दर भी जा रहा होता है| ऐसी स्थिति में अगर बच्चे आते हैं, तो वो भी कई तरह के रोगों से ग्रस्त हो सकते हैं| Facts about tobacco
‘ग्लोबल एडल्ट तंबाकू सर्वे ०९-१०’ नुसार घरों में दूसरों द्वारा छोड़े गए धुए के कारण होनेवाले बीमारियों का सबसे ज्यादा ५२ प्रतिशत युवा शिकार होते हैं|
Also read : Danger for children | बच्चों को चिड़चिड़ा और गुस्सैल बना रहा.
जिन घरों में बच्चों के रहते धूम्रपान होता है वे बच्चे कान में संक्रमण, घरघराहट, खाँसी, अस्थमा, निमोनिया आदि रोगों से ज्यादा ग्रस्त होते हैं| यह बच्चे दूसरे बच्चों की तुलना में ज्यादा कमजोर, ज्यादा बीमार भी रहते हैं|
किसी गर्भवती महिला के पास धूम्रपान किया जाये, तो उसकी कोख में पल रहे बच्चे पर भी इसका बूरा असर पड़ताहै| वह शिशु भी कई प्रकार की समस्याओं से घिर जाता है| जैसे की जन्म के वक्त बच्चे का कम वजन, वक्त से पहले बच्चे का जन्म और कुछ गंभीर मामलो में शिशु की मृत्यु तक जाती है| Facts about tobacco
औरतों में बांझपन और पुरषों में नपुंसकता का भी बहुत बड़ा कारण तंबाकू ही है|
तंबाकू का सेवन किसी भी प्रकार में घातक ही है|
Facebook : Click here
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है, यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से ज़रूर परामर्श करें, डी.एन.एस.आयुर्वेदा इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.