No products in the cart.
घुटने के दर्द के लिए घरेलू उपचार | Home remedies for knee pain
घुटनों का दर्द | Knee pain :
घुटनों का दर्द बहुत पीड़ादायक होता है, घुटनों का दर्द knee pain चलने फिरने में भी असहाय कर देता है| यह दर्द अत्याधिक वजन या वृद्धावस्था और भी दर्दभरा और तकलीफदेह बन जाता है,
Also Read : Side Effects Of Tulsi Holy Basil | तुलसी के सेवन
आप कुछ आसान से घरेलू उपायों अपनाकर घुटनों से दर्द से छुटकारा पाया सकते है|
घुटनों के दर्द के कारण | Causes of knee pain :
घुटनों का दर्द निम्नलिखित कारणों से हो सकता है|
- घुटनों की माँसपेशियों में खून का बहाव सही नहीं होना|
- घुटनों की माँसपेशियों में खिंचाव/तनाव होना|
- घुटनों की माँसपेशियों माँसपेशियों में कोई भी प्रकार की चोट का प्रभाव|
- वृद्धावस्था|
घुटने के दर्द के लिए घरेलू उपचार |Knee pain home remedy :
यह आयुर्वेदिक घरेलू उपचार आपको घुटनों के दर्द से छुटकारा दे सकते हैं|
Also Read : पसीने से बदबू का ज़बरदस्त उपाय | Sweat smell solution
हल्दी, चुना और चीनी :
१ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, १ छोटा चम्मच पिसी चीनी (चीनी की जगह आप बूरा या शहद भी ले सकते है), १ चुटकी चूना (पान में लगाकर खाने वाला चुना) ले| इसमें आवश्यकतानुसार पानी मिलाले| पेस्ट का रंग लाल बन जायेगा| पेस्ट गाढ़ा बनाले|
इस्तेमाल- रात को सोने से पहले इस पेस्ट अपने घुटनों पर लगाले|सुबह साधारण पानी से धो ले|
कुछ दिनों तक हररोज इसके प्रयोग से सूजन, खिंचाव, चोट आदि के कारण होने वाला घुटनों का दर्द पूरी तरह समाप्त हो जाएगा|
सोंठ, सरसों का तेल :
१ छोटा चम्मच सोंठ के पाउडर में थोडासा सरसों का तेल मिलाये| इसे अच्छी तरह से मिलाकर गाड़ा पेस्ट बनाले|
इस्तेमाल: इस पेस्ट को अपने घुटनों पर मलिए| कुछ घंटों बाद इसे धो ले|
इसका प्रयोग आप दिन में या रात में कभीभी कर सकते हैं, ऐसा करनेसे आपको घुटनों के दर्द में बहुतही जल्दी आराम पहुंचेगा|
बादाम, काली मिर्च, मुनक्का, अखरोट :
४-५ बादाम,५-६ साबुत काली मिर्च, १०-१२ मुनक्का और ६-७ अखरोट ले|
इस्तेमाल: सभी चीज़ों को एक साथ गर्म दूध में मिलाकर खाले|
यह प्रयोग हररोज करने से आपको घुटनों के दर्द में आराम मिल जायेगा|
Also read : Breast cancer prevention naturally | ब्रेस्ट कैंसर से बचने के पांच
खजूर | Dates :
खजूर विटामिन ए,बी,सी, आयरन व फोस्फोरस का बहुत अच्छा प्राकृतिक स्रोत है| इसलिए खजूर घुटनों के दर्द सहित सभी प्रकार के जोड़ों के दर्द के लिए बहुत ही कारगर है|
इस्तेमाल: १ कप पानी ले| इसमें ७-८ खजूर रातभर भिगोले| सुबह खाली पेट इन खजूर का सेवन करे| साथ ही जिस पानी में खजूर भिगोये थे वह पानी भी पी ले|
ऐसा करने से घुटनों की मांसपेशियां मजबूत हो जाएगी| साथ ही आपको घुटनों के दर्द में बहुत लाभ मिलेगा|
नारियल Coconut :
हररोज सूखा नारियल खा ले| नारियल का दूध पी ले| घुटनों पर दिन में २-३ बार नारियल के तेल से मालिश करें|
इसके प्रयोग से घुटनों के दर्द में अदभुत लाभ होता है|
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है, यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से ज़रूर परामर्श करें, डी.एन.एस.आयुर्वेदा इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Facebook page: Click here