
Insomnia problem solution | नींद न आने का ज़बरदस्त उपाय
Sleeplessness | अनिद्रा के कारण | causes of insomnia :
अनिद्रा कई कारणोंसे होती है| मानसिक अशांति, बहुत ज्यादा थकान, खाने पीने का गलत तरीका, कब्ज रहने से, मानसिक तनाव, चिंता रहने से, शरीर के किसी भी हिस्से के रोगग्रस्त होने से अनिद्रा insomnia होती है|
Also Read : आम का पन्ना बनाने की विधि | Aam ka panna recipe
ज्यादा धूम्रपान, मदिरापान करने से भी अनिद्रा बीमारी होती है|
अनिद्रा के लक्षण | symptoms of insomnia :
अनिद्रा होने पर रोगी को नींद नहीं आती| नींद आने पर थोड़ीसी आहट से नींद खुल जाती है|
परिणामस्वरूप व्यक्ति हमेशा थकान से भरा और आलसी रहता है|
Also Read : शुद्ध शहद की पहचान कैसे करे? | How to identify pure honey
अनिद्रा हमेशा के लिए इलाज | cure insomnia forever :
- २ चम्मच शहद और १ चम्मच प्याज का रस मिलाकर चाटें|
- रात का खाना खाने के बाद पत्ता गोभी का सलाद चबा-चबाकर खाये| तथा सेब का मुरब्बा खाने से भी नींद अच्छी आती है|
- पपीते की सब्जी खाए या पका हुआ पपीता खाये| इससे अनिद्रा insomnia कम हो जाती है|
- जायफल चूर्ण को आँवले के रस में मिलाकर पीये|
- जायफल को पानी में घिसकर चाटे| इसी पानी को पलकों पर लगाने से भी नींद जल्दी आ जाती है|
- सरसों / आँवले के तेल में कपूर मिलाकर सिर पर मालिश करे| इससे नींद अच्छी आती है|
- रात को सोने से पहले गर्म पानी से हाथ पैर धोले| उसके बाद तलवों पर सरसों के तेल से मालिश करें|
- अनिद्रा के कारण बैचेनी और उत्तेजना ज्यादा होती हो तो जायफल चूर्ण को शहद में मिलाकर खाए|
- मेहंदी के पत्तों को पीसकर तलवोंपर लगाले| इससे अनिद्रा दूर होती है|
- दही या छाछ ले| इसमें काला नमक, काली मिर्च, सौंफ और मिश्री को मिलाकर इसका सेवन करें|
- ५ ग्राम की मात्रा में पिपरा मुल को मिश्री के साथ खाए| इससे नींद अच्छी आती है|
- रात को खाना खाने के बाद घुमने जाये| जल्दी खाना करें| देर रात में खाना ना खायें| रात के खाने में हल्के पदार्थ ही खाए| तथा दिन में शारीरिक मेहनत के काम जरुर करें|
आशा है आपको “अनिद्रा हमेशा के लिए इलाज cure insomnia forever“ यह जानकारी पसंद आई होगी|
Also Read : Side Effects Of Tulsi Holy Basil | तुलसी के सेवन के
निवेदन: इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर जरुर शेअर करे ताकि दूसरों को भी इसका फायदा हो सके| शायद कोई महंगी फीस की वजह से इलाज ना करा पा रहा हो और इस तकलीफ से जूझ रहा हो| तो यह जानकारी उसे बहुत काम आ जायेगी और वह आपका एहसान जरुर मानेगा|
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है, यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से ज़रूर परामर्श करें, डी.एन.एस.आयुर्वेदा इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Facebook page: Click here

WhatsApp us