
कब्ज ने कर दिया है सब गड़बड़, तो तुरंत राहत पाने के लिए ये 5 घरेलू नुस्खे
बिजी लाइफस्टाइल और फास्ट फूड ट्रेंड के कारण हम अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज करने लगते हैं। जिसका असर सेहत पर नजर आने लगता है। यह वजन बढ़ने के साथ पाचन से जुड़ी समस्याओं का मुख्य कारण होता है। जिसमें कब्ज की समस्या भी शामिल है। आयुर्वेद की मानें तो अगर आपको सप्ताह में तीन बार से कम मल त्याग हो रहा है, तो आपको कब्ज की गंभीर समस्या हो सकती है। इसलिए आज हम लेकर आए हैं 5 ऐसे घरेलू नुस्खे ( Home remedies for constipation ) जो आपको कब्ज की समस्या से तुरंत राहत पाने में मदद करेंगे।
Also Read : Home remedies for Piles | पाइल्स के ये हैं घरेलू उपाए
अगर आपका पेट साफ नहीं है, तो आपको कई गंभीर समस्याएं होने का खतरा हो सकता है। साथ ही यह आपकी दैनिक गतिविधियों में भी परेशानी खड़ी कर सकता है। मल त्याग न होने से आपको भूख न लगना, बैचेनी महसूस होना, कमजोरी या थकावट, पेट में दर्द और उल्टी लगने जैसे लक्षण हो सकते हैं। जो आपके पूरे दिन को प्रभावित कर सकता है।
लेकिन सबसे पहले जानतें हैं इस समस्या के मुख्य कारण
रिसर्च के मुताबिक पर्याप्त रूप से पानी न पीना और डाइट में फाइबर की कमी कब्ज का मुख्य कारण होती है। इसके अलावा शारीरिक गतिविधि की कमी और पेट से जुड़ी समस्याएं होने पर भी कब्ज की समस्या हो सकती है।
क्लीवलेंड क्लीनिक की रिसर्च के मुताबिक प्रेगनेंट महिलाएं या बच्चें के जन्म के बाद भी महिलाओं को कब्ज हो सकता है। इसके कारणों में हार्मोन में बदलाव आना और बच्चे के कारण स्टूल डाउन की प्रक्रिया धीमा होना हो सकता है।
जानिए कब्ज की समस्या में राहत दिलाने वाले 5 घरेलू नुस्खे ( 5 Home remedies for constipation )
1. गर्म दूध में घी
गर्म दूध के साथ घी का सेवन सबसे पुराना और असरदार नुस्खा है। इस नुस्खे के 15 मिनट के अंदर मल त्याग हो जाता है। इसके लिए आपको गुनगुने या गर्म दूध में एक चम्मच घी मिलाकर पीना है।
घी मल को नमी देखर नरम करने में मदद करेगा। साथ ही गर्म दूध का सेवन पेट को तेजी से साफ करने में मदद करेगा।
2. जीरा और अजवाइन
जीरा और अजवाइन का सेवन पेट की समस्याओं में फायदेमंद माना गया है। इससे पेट साफ होने के साथ एसिडिटी, उल्टी आना, पेट दर्द, पेट में मरोड़ आदि सभी समस्याओं से जल्द राहत मिलती है।
इस नुस्खे के लिए आपको दो चम्मच अजवाइन के साथ दो चम्मच जीरा भूनकर पीस लेना है। साथ ही इसमें आधा चम्मच काला नमक भी मिलाएं। इस मिक्सच की थोड़ी सी मात्रा लेकर गर्म पानी से साथ सेवन करें।
Also Read : Sex samasya कारण, लक्षण, एवं चिकित्सा के बारे में
जीरा और अजवाइन दोनों को ही पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए असरदार माना गया है। साथ ही काला नमक का सेवन पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है।
3. मुनक्के का सेवन
कब्ज की समस्या में तुरंत राहत पाने के लिए मुनक्के सबसे ज्यादा नुस्खा है। इसके लिए आपको 8 से 10 मुनक्के पानी में भिगोकर रख देने हैं। सुबह इसके बीज निकालकर गर्म दूध के साथ सेवन करें।
आयुर्वेद के अनुसार मुनक्के का सेवन पेट की समस्याओं में जल्द राहत देता है। साथ ही थकावट और कमजोरी दूर करने के लिए भी यह नुस्खा असरदार है।
4. आयुर्वेदिक मसाज
आयुर्वेद में गर्म तेल की मसाज को भी असरदार माना गया है। इसके लिए आपको गुनगुने तेल में अजवाइन मिलाकर पेट के निचले हिस्से में मसाज करनी है। इससे आपको पेट दर्द, कब्ज और एसिडिटी की समस्या से जल्द राहत मिलेगी।
गर्म तेल की मसाज मसल्स को रिलेक्स करके पेट की मरोड़ को ठीक करने में मदद करेगी।
5. त्रिफला चूर्ण का सेवन
त्रिफला चूर्ण पेट की समस्याओं को दूर करके पाचन को दुरुस्त बनाने में मदद करेगा। इस नुस्खे के लिए आपको अजवाइन, त्रिफला और सेंधा नमक को बराबर मात्रा में मिलाकर रखना है। रोज दिन में दो बार इस चूर्ण के सेवन से सालों पुरानी कब्ज की समस्या भी ठीक हो जाएगी।
Home remedies for constipation
Facebook page: Click here
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है, यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से ज़रूर परामर्श करें, डी.एन.एस.आयुर्वेदा इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

WhatsApp us