
आम का पन्ना बनाने की विधि | Aam ka panna recipe
आम पन्ना | Aam ka Panna :
अक्सर गर्मी में हमें कम भूख लगती है| आम पन्ना ग्रीष्मकालीन पेय है| यह कच्ची आमों से बनता है| आम पन्ना भारत में बहुत ही लोकप्रिय है| इसके कई फायदों के कारन लोग इसे पीते हैं| आम पन्ना | Aam ka Panna
Also read : शुद्ध शहद की पहचान कैसे करे? | How to identify pure honey
तो आइए देखे इसे बनाने की विधि :-
आम पन्ना बनाने के लिए आवश्यक सामग्री | Aam panna ingredients :
- कच्चे आम ५-६
- २ गिलास पानी
- आवश्यकता अनुसार शक्कर,काला नमक, पुदीना, काली मिर्च पाउडर,
- जलजीरा पाउडर (वैकल्पिक)
आम पन्ना बनाने की विधि | Aam ka panna recipe :
- कच्चे आम ले ले|
- उन्हें अच्छे से साफ करे|
- एक बर्तन में पानी डालकर उसे उबालने के लिए गैस पर रख दे|
- पानी उबलने पर इसमें कच्चे आम डाल दे|
- आम लगभग १५-२० मिनिट में उबल जाती है|
- १५-२० मिनटमें चेक करें की कच्चे आम/ कैरी उबली हैं या नहीं| उबलने के बाद कैरी थोड़ी फूलती हैं|
- उबली हुई कैरी को ठन्डे पानी में ठंडा करने के लिए रख दे|
- ठंडा होने के बाद और एक बर्तन और ठंडा पानी लेकर उबले हुए आम को हाथ से मसलकर पूरा गूदा अच्छी तरह से पानी में निकाल लें| आम पन्ना | Aam ka Panna
- छिलकों को हाथ से बाहर निकाल ले|
मीठा पन्ना: मीठे पन्ने के लिए निकले हुए मिश्रण में शक्कर डालकर मिक्सर में पीस ले|
Also read : Side Effects Of Tulsi Holy Basil | तुलसी के सेवन के
नमकीन पन्ना: नमकीन पन्ने के लिए निकले हुए मिश्रण में पुदीना, काली मिर्च, काला नमक डालें| और इसे मिक्सर में पिस ले|
इसे अच्छी तरह से पीसने के बाद छन्नी से छान लें| और भी स्वादिष्ट बनाने के ऊपर थोड़ा सा जलजीरा पाउडर भी डाल सकते हैं|
नोट | Note :
- आम का पन्ना घर में ही बनाकर पीना चाहिए| इससे से काफी हेल्दी बनेगा और इसका आपकी सेहत को लाभ होगा|
- गर्मियों में आप हररोज इसका सेवन कर सकते हैं|
- ताजा बना हुआ पन्ना ही पीएं| बहुत अधिक देर तक आम पन्ना बनाकर रखने से उसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स तत्व और एंजाइम्स में बदलाव होने लगता है| आम पन्ना | Aam ka Panna
- ४ बजे के बाद इसे ना पिए| क्योंकि रात के समय खट्टी चीजें नहीं खानी चाहिए
Also read : Stress free Tips Hindi मानसिक तनाव से मुक्ति कैसे मिले
आशा है आपको “आम पन्ना बनाने की विधि aam panna recipe“ यह जानकारी पसंद आई होगी|
निवेदन: इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर जरुर शेअर करे ताकि दूसरों को भी इसका फायदा हो सके|
- निवेदन: इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर जरुर शेअर करे ताकि दूसरों को भी इसका फायदा हो सके|
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है, यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से ज़रूर परामर्श करें, डी.एन.एस.आयुर्वेदा इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Facebook page: Click here

WhatsApp us