Headache Relief Solution | सिरदर्द के तुरंत छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

सिर दर्द क्यों होता है | Causes of headache :

सिरदर्द or Headache कई कारणों से हो सकता है| अत्याधिक किसी विषय वस्तु के बारे में सोचना, पेट की खराबी बदहजमी, पेट में गैस, दर्द के कारण नींद ना आना आदी की वजह से सिरदर्द होता है|

Also read : सावधान, अगर आप ज़्यादा मीठा खाते हैं तो, हड्डियों को होगा

सिरदर्द के लक्षण | Symptoms of headache :

सिर फटता हुआ सा महसूस होता है| सिरदर्द Headache में कभी कभी उल्टीयां भी हो सकती हैं| ऐसी स्थिति में रोगी कुछ अच्छी तरह से सोच नहीं सकता और काम भी ठीक तरह से नहीं कर सकता|

सिरदर्द के तुरंत छुटकारा पाने के घरेलू उपाय | Instant home remedies for headache :

सिरदर्द के लिए आप निचे दिए गए कुछ उपाय अपना सकते है| एक बार में एक ही नुस्खा अपनाये|

Also read : Amazing skin care tips for every one – Tips & Tricks

  • नींबू के रस की २ बूंदे कान में डाले| इससे भी सिरदर्द में फायदा मिलता है|
  • सिर पर अमृतधारा लगायें| साथ ही ४-५ बुँदे बताशे में डालकर इसका सेवन करें|
  • लौकी के गुदे को बारीक मसलकर माथे पर लगाये|
  • तुलसी के पत्तों के रस में थोड़ीसी सौंठ मिलाकर माथे पर लगाये|
  • छुआरे की गुठली को पानी में घिसकर इसमें दालचीनी का थोडासा पावडर मिलाकर माथे पर लेप लगायें| इससे सिरदर्द में आराम मिलेगा|
  • हरे धनिये को पीसकर माथे पर लगाने से भी सिरदर्द में आराम मिलता है|
  • बेल के पत्तों का रस माथे पर लगाले| इससे सिर दर्द दूर होता है|
  • चंदन को घिसले| उसमें कपूर डालकर माथे पर लेप लगाये|
  • दालचीनी का तेल माथे पर लगाये|
  • ४-५ लौंग पीसले| थोड़ासा गर्म करके माथे पर लेप करे|
  • लौंग और पिपल इन दोनों को पानी में पीसले| फिर इसे दोनों नथुनों में १-१ बूंद डालें|
  • आँवला, बहेड़ा, हरड़ और हल्दी सभी को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लेकर काढ़ा बनाले| फिर इसमें मिश्री मिलाकर पीयें|
  • साबूत धनिये तथा मिश्री का काढ़ बनाकर पिए|
  • गैस की वजह से सिरदर्द हो रहा हो तो गर्म पानी में नींबू निचोड़कर पीयें|
  • तुलसी की पत्तीया, काली मिर्च तथा मिश्री इन सबको समान मात्रा में ले| इसमें थोड़ासा अदरक मिलाकर काढ़ा बनायें| इसे प्रातकाल खाली पेट पीयें| इससे सिरदर्द में तुरंत लाभ होगा|
  • दो चम्मच त्रिफला चूर्ण में थोड़ीसी मिश्री मिलाकर खाना खाने से पहले खाने से सिरदर्द में लाभ होता है|
  • कच्चा नारियल तथा मिश्री को समान मात्रा में मिलाकर सुबह सुबह चबाने से सिरदर्द में लाभ मिलता है|
  • कूट और एरंड की जड़ को पीसले| इसमें पानी मिलाकर सिर पर लेप करे|

आशा है आपको “सिरदर्द के तुरंत छुटकारा पाने के घरेलू उपाय instant home remedies for headache यह जानकारी पसंद आई होगी|

Also read : Tips for Liver | आयुर्वेदिक तरीकों से अपने लिवर को रखें स्वस्थ और निरोग

निवेदन: इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर जरुर शेअर करे ताकि दूसरों को भी इसका फायदा हो सके| शायद कोई महंगी फीस की वजह से इलाज ना करा पा रहा हो और इस तकलीफ से जूझ रहा हो| तो यह जानकारी उसे बहुत काम आ जायेगी और वह आपका एहसान जरुर मानेगा|

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है, यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से ज़रूर परामर्श करें, डी.एन.एस.आयुर्वेदा इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Facebook page: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp WhatsApp us