सोरायसिस के कारण, लक्षण और उपचार | Psoriasis In Hindi

सोरायसिस बीमारी | Psoriasis In Hindi :

सोरायसिस एक ऐसी समस्या है, जिसमें रोगी की रोग प्रति रोधक क्षमता, अति सक्रीय होती है और वह त्वचा के एक हिस्से पर लगातार आक्रमण करना शुरू कर देती है। Psoriasis In Hindi

Also read : आप बीमार क्यों पढ़ते हैं | Why you fell ill 

इससे उस स्थान की  कोशिकाएं तेजी से नष्ट होती रहती हैं और उस स्थान पर तेजी से नई कोशिकाएं बनती रहती हैं।  यह विकार ज्यादातर घुटनों, कोहनी, हथेली और खोपड़ी में होता है। पर यह शरीर के अन्य भागों में भी हो सकता है। कभी-कभी यह समस्या इतनी बढ़ती है कि उस हिस्से से रक्त स्त्राव भी शुरू हो जाता है।

सोरायसिस का कारण? | Psoriasis Causes :

सोरायसिस का कारण निम्लिखित में से हो सकता है|

  • शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली, टी-कोशिका, श्वेत रक्त कणिकाए में हुई गड़बड़ी के कारन| यह कोशिकाए हमारी त्वचा की कोशिकाओ का उत्पादन तेज कर देती है| और हमें यह बीमारी हो जाती है|
  • त्वचा का संक्रमण
  • अनुवांशिकता
  • त्वचा जल जाना
  • धुम्रपान और शराब का सेवन
  • विटामिन डी की कमी
  • सोरायसिस के मरीज से संपर्क

आदी सोरायसिस होने के मुख्य कारण है|

 

Also read : करी पत्ता के हैरान कर देनेवाले फायदे | Kadi Patta

सोरायसिस  के लक्षण | Symptoms Of Psoriasis In Hindi :

सोरायसिस  के लक्षण निचे दिए है|

  • त्वचा पर सुजन
  • त्वचा पपड़ी जैसी बनना
  • खुजली, जलन होना
  • नाख़ून मोटे हो जाना
  • जोड़ो में दर्द
  • त्वचा का फटना
  • त्वचा से  खून आना

आदि सोरायसिस के प्रमुख लक्षण है |

सोरायसिस  का इलाज | Ayurvedic Treatment For Psoriasis In Hindi :

सोरायसिस का कोई परमानेंट इलाज नहीं है| इसका उपचार करना काफी मुश्किल होता है।

आप कुछ प्राकृतिक और प्रभावी घरेलू उपचार अपनाकर इसके लक्षणों को कंट्रोल कर सकते हैं| और इसके इन्फेक्शन को रोक सकते हैं। इसके साथ ही अपने डॉक्टर से भी जाँच करे।

यहाँ पर सोरायसिस को ठीक करने के सबसे कारगर आयुर्वेदिक घरेलू इलाज दिए हैं :

  • खाने में हल्दी का प्रयोग ज्यादा करे|  इसकेउपयोग से यह बीमारी जल्दी ठीक होती है | हल्दी को सोरायसिस पर सीधे लगा भी सकते हैं। एक चम्मच हल्दी के पाउडर पानी डालकर पेस्ट तैयार करें। इसे प्रभावित क्षेत्र में लगायें और ऊपर से कपड़ा बांध लें। इसे रातभर लगा रहने दें और अगले दिन सुबह साफ पानी से धो लें। इस उपचार को आप रोज कर सकते हैं।
  • आइस पैक सोरायसिस के कारण होने वाली खुजली और जलन को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही यह तंत्रिकाओं को सुन्न करता है, जिससे दर्द का अनुभव कम होता है। कुछ बर्फ कुछ टुकड़ों को टॉवल या कपड़े में बांधकर सोरायसिस पर १० मिनट के लिए रखें। इसे हर दो घंटे में एक बार करें।

Also read : आप बीमार क्यों पढ़ते हैं | Why you fell ill 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है, यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से ज़रूर परामर्श करें, डी.एन.एस.आयुर्वेदा इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Facebook page: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp WhatsApp us