Avoid milk with these | भूलकर भी दूध के साथ न करें इन चीजों का सेवन वरना

  • दूध के साथ नमकीन चीजें खाने से पड़ सकते हैं सफेद दाग
  • दूध के साथ कुछ चीजें खाने से हो सकता है इंफेक्शन

दूध सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। रोजाना एक गिलास दूध पीने से आपकी हड्डियां तो मजबूत होगी ही, इसके साथ ही आप कई बीमारियों से बचाव भी होता है। दूध को अपने आप में संपूर्ण भोजन माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, वसा, कैलोरी, कैल्शियम, विटामिन डी, बी-2, बी-12, पोटेशियम, फास्फोरस और सेलेनियम जैसे पोषक तत्‍व आपको सेहतमंद बनाने में मदद करते हैं।  Avoid milk with these food items

Also read : Glowing Skin Tips | बेदाग निखार, त्वचा के दाग-धब्बे हटाने के लिए अपनाएं ये तरीके

आयुर्वेद के अनुसार, हम रोजाना की लाइफ में कुछ न कुछ चीजें दूध के साथ ऐसी खा लेते हैं। जिसका असर पूरे शरीर पर बुरा पड़ता है। कई लोगों को स्किन संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। जानिए ऐसी कुछ चीजों के बारे में जिनका सेवन दूध के साथ बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

दूध और नमक | Milk and Salt :

आप दूध के साथ किसी भी ऐसी चीज  का सेवन नहीं करना चाहिए, जिसमें नमक पड़ा हो, जैसे- नमकीन, बिस्किट, चिप्स आदि। आयुर्वेद के अनुसार दूध के साथ नमकीन चीजें खाने से आपको स्किन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इससे आपके शरीर में सफेद दाग भी हो सकते हैं।

Also read : Also read : EMM Negative Blood Group | गुजरात के बुजुर्ग व्यक्ति के शरीर में मिला ये ब्लड ग्रुप

दूध और खट्टे फल | Avoid Milk with sour fruits :

कभी भी खट्टे फल, जैसे- नींबू, इमली, अनानास, संतरा आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि खट्टे फल दूध में मिलकर उसे फाड़ देते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से आपको पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Milk and banana | दूध और केला :

जो व्यक्ति अपना वजन बढ़ाना चाहता है। वह हमेशा ही दूध के साथ केला खाना पसंद करते हैं या फिर बनाना शेक बना लेते हैं। आयुर्वेद के अनुसार ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि इन दोनों चीजों का संयोजन आपके शरीर में विषाक्त तत्वों की मात्रा बढ़ा देते हैं, जिससे आपको भारीपन सा महसूस होता है। इसके साथ ही आपका दिमाग भी धीमे गति से काम करने लगता है। इलविए जब भी दूध पिएं तो उसके आधा घंटे बाद ही केला का सेवन करें।

Also read : COVID 19 | Corona | क्यों कुछ लोगों को कभी नहीं हुआ कोरोना

Avoid Milk with radish | दूध और मूली :

मूली सेहत के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं। इसका सेवन लोग विभिन्न तरीके से करते हैं। लेकिन कभी भी इसका सेवन दूध के साथ न करें। क्योंकि ऐसा करने से आपको स्किन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

Also read : क्रोध को नियंत्रित करने के ज़बरदस्त और आसान सुझाव

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है, यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से ज़रूर परामर्श करें, डी.एन.एस.आयुर्वेदा इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Facebook page: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp WhatsApp us