
संतरे के फ़ायदे के साथ साथ क्या आप इसके नुकसान भी जानते हैं?
दोस्तों गर्मी आते ही संतरों का मौसम भी आ जाता है, संतरा और उसका जूस गर्मी में लाजवाब लगते है। वैसे तो संतरे का सेवन किसी भी रूप में करना सेहत और खूबसूरती दोनों के हिसाब से काफ़ी फायदेमंद होता है। लेकिन अगर संतरे का सेवन गलत समय पर किया जाए या जरूरत से ज्यादा खा लिया जाए, तो ये नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। तो आइए जानते हैं, संतरा किस तरह हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं – Disadvantages of orange fruits
यह भी पढ़ें: रोज खाएं दही, आंतें रहेंगी सही – Benefits of curd
1 जरूरत से ज्यादा संतरे का सेवन दांतों के लिए हानिकारक हो सकता है। दांतों पर इनेमल की परत होती है जो उनकी सुरक्षा करती है। लेकिन संतरे में एसिड मौजूद होते है जो दांतों के इनेमल में मौजूद कैल्शियम से मिलकर रिएक्शन करने लगते है। जो दांतों के लिए हानिकारक होता है।
2 माना जाता है कि संतरे में मौजूद कार्बोहाइड्रेट खून में ग्लाइसेमिक इंडेक्स के लोड को बढ़ा देता है। संतरे में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट की मात्रा काफी होती है जो भूख भी बढ़ा सकती है और ज्यादा खाने से आपको वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें: पीले दांतों को सफेद बनाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
3 वैसे तो संतरे में विटामिन सी के अलावा कई पौष्टिक तत्व होते है जैसे विटामिन ए, बी कॉप्लेक्स, फ्लेवोनॉयड, अमिनो एसिड आदि, जो सेहत और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते है, लेकिन संतरे को सही समय पर खाना जरूरी है। संतरे को कभी भी एकदम सुबह और रात में नहीं खाना चाहिए। कोशिश करें कि संतरे को हमेशा दिन में ही खाएं।
Disadvantages of orange fruits
यह भी पढ़ें: क्रोध को नियंत्रित करने के ज़बरदस्त और आसान सुझाव

WhatsApp us
Good