
Monsoon 2022 | मानसून में इन जड़ी-बूटियों वाली चाय की चुस्कियां लें
बारिश की बौछार पड़ते ही लोगों को गर्म चाय याद आने लगती है। चाय की चुस्कियां बारसात के मजे को दोगुना कर देती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय की चुस्कियां आपको मानसून में होने वाली बीमारियों से भी बचा सकती हैं। Monsoon 2022
यह भी पढ़ें: ठंडी नीबू वाली चाय Cold Lemon Tea Recipe
जड़ी-बूटियों वाली चाय | Herbal Tea | Monsoon 2022 :
बारिश का मौसम आते ही हमें लगता है गर्म चाय हाथ में लेकर बालकनी में खड़े होकर आराम से बारिश का मज़ा लिया जाए। लेकिन बारिश के साथ लगातार गिरता-बढ़ता तापमान अपने साथ सर्दी, खांसी और छींकें भी लेकर आता है। इसलिए मानसून में होने वाली बीमारियों से कैसे बच सकते हैं?
आपकी अपनी चाय ही आपको इस परेशानी से बचा सकती है। चाय हमारे पसंदीदा ड्रिंक्स में से एक है, इसमें जड़ी-बूटियों की शक्ति को जोड़ने से चमत्कार हो सकता है। बरसात के पूरे मौसम में इन अद्भुत पौधों को हमारे चाय के कप में जोड़ना हेल्दी रहने का आसान तरीका है। यहां कुछ जड़ी-बूटियां दी गई हैं जो चाय का स्वाद बढ़ाती हैं और आपके शरीर की देखभाल भी करती हैं:
यह भी पढ़ें: गर्मी से राहत दिलाएगा कीवी ऑरेंज लेमोनेड – बहुत आसान रेसिपी
हल्दी | Curcumin :
जब बारिश शुरू होती है, तो हल्दी हमारे शरीर के अंदरूनी हिस्से को मजबूत कर सकती है। जड़ी बूटी की एंटीबैक्टेरियल क्वालिटी के कारण, यह मानसून के मौसम में होने वाले कई इंफेक्शन का इलाज कर सकती है। Monsoon 2022
तुलसी | Tulsi :
जड़ी बूटियों की बात करें तो तुलसी एक फेमस रॉकस्टार है। एक कप तुलसी की चाय सीने में जमे कफ को कम करेगी, हमारी नाक को खोल देगी और बीमारी को खत्म कर देगी। तुलसी बैक्टीरिया को नष्ट करने और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, तुलसी ओरल और डेंटल प्रॉब्लम को ठीक करने के लिए एक शानदार जड़ी बूटी है।
अदरक | Ginger :
जब बारिश के दौरान स्ट्रीट फूड हर किसी को लुभाता है, इसके बाद पेट दर्द और लूस मोशन जैसी प्रॉब्लम भी साथ आती हैं। इस वजह से, हमारी चाय में अदरक मिलाना बहुत जरूरी हो जाता है। अदरक एक ऐसी हर्ब है जो डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है, जो हमारी आंतों को काम करने में मदद करती है। मोशन सिकनेस या मॉर्निंग सिकनेस के कारण होने वाली परेशानी को भी इस चाय से कंट्रोल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: अफवाहें : कहीं आपके आस पास तो नहीं – सच्चाई क्या.
गुड़हल | Hibiscus :
चाय में शामिल करने के लिए गुड़हल एक जरूरी हर्ब है, खासकर जब बारिश होती है यह जड़ी बूटी हमारे इम्युनिटी सिस्टम को बैलेंस में रखती है, इसलिए यह अनचाही बीमारियों और इंफेक्शन को दूर करती है। इसके अलावा, इसमें बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। Monsoon 2022
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है, यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से ज़रूर परामर्श करें, डी.एन.एस.आयुर्वेदा इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Facebook page: Click here

WhatsApp us