
Cracked Heels | फटी एड़ियो को ठीक करने के रामबाण घरेलू उपचार
फटी एडिया | Cracked heels :
शुरुआत दौर में फटी एड़ियों से कोई परेशानी नहीं होती| पर जैसे जैसे समय गुज़रता है फटी एडियों में दर्द होने लगता है|
फटी एड़िया दिखने में तो ख़राब लगती ही है| यह हमारे सौंदर्य में बाधा डालती है| शुरुआत में ही थोडेसे उपचार से इससे बचा जा सकता है|
Also Read : तम्बाकू के बारे में चौका देने वाले सच | Facts
यदि एडियों को सही देखभाल न की जाए तो यह फट जाती हैं| कभी कभी एड़िया इतनी ज्यादा फटती है की इनसे खून आने लगता है| और एड़िया बहुत दर्द करती हैं|
एड़िया फटने के कारन | racked heels causes :
अनियमित खानपान, विटामिन ई की कमी, कैल्शियम व आयरन की कमी, नंगे पैर चलना/फिरना, शरीर में खून की कमी, शरीर में उष्णता/ खुश्की बढ़ जाना, तेज ठंड का प्रभाव ,धूल-मिट्टी आदी|
आप कुछ घरेलु उपचार/ आयुर्वेदिक उपचार अपनाके बडिही आसानी से अपने फटी एडियों का इलाज कर सकते है|
फटी एडियों का असरदार घरेलु इलाज | Repair cracked heels home remedy :
- निम्बू: १/४ बाल्टी पानी ले| इसमें एक नीबूं निचोड़ ले| और पैरों को करीब १५-२० मिनट तक डुबो कर रखें| बादमे घिसने वाले पत्थर से घिस ले| फिर साबुन से अपने पैरों को अच्छेसे साफ़ कर ले| इसे हप्ते में दो बार करे|
- घरेलु पेस्ट एडियों के लिए: हल्दी, तुलसी, कपूर बराबर मात्रा में ले| तुलसी के पत्तों का पेस्ट करे| कपूर का पावडर बनाले| अब इन तीनों को एलोवेरा के जेल के साथ मिलाकर एक पेस्ट बना लें|
Also Read : घुटने के दर्द के लिए घरेलू उपचार | Home remedies
पेस्ट को एड़ियों पर लगा ले| इसे लगबग २० मिनिट तक रहने दें| बादमें गर्म पानी से धो लें| पैर सूखने के बाद इनमे कोई अच्छा सा मॉइस्चराइजर लोशन लगाले।
आप सिर्फ एलोवेरा जेल को अकेले भी एड़ियों पर लगा सकते है|
- अमचूर तेल ५० ग्राम, मोम २० ग्राम, सत्यानाशी के बीज का पावडर १० ग्राम और घी २५ ग्राम ले|
इन सबको अच्छेसे मिलाले| एक शीशी में भर के रख लें| हररोज रात को सोने से पहले पैरों को धोकर साफ कर लें| बनाई हुई दवाई बिवाई में भर दें| मोजे पहनकर सो जाएं|
ऐसा करनेसे कुछ ही दिनों में बिवाई दूर हो जाएगी| तलवों की त्वचा साफ और चिकनी हो जाएगी|
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है, यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से ज़रूर परामर्श करें, डी.एन.एस.आयुर्वेदा इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Facebook page: Click here

WhatsApp us