भूलकर भी ना पिए खाली पेट चाय | Drinking empty stomach tea

भूलकर भी ना पिए खाली पेट चाय | Do not drink empty stomach tea :

भारतवर्ष में चाय के बहुत शौकीन लोग है। उनका एक दिन भी नहीं जाता जब वे चाय ना पीते हो| कई लोग तो दिन में 5-6 कप आराम से चाय पी लेते है। Empty stomach tea

Also read : करी पत्ता के हैरान कर देनेवाले फायदे | Kadi Patta

दूध वाली चाय हमारे स्वास्थ्य के लिए ज्यादा नुकसानदायक साबित होती है। चाय में कई तरह के ऐसिड मौजूद होते हैं। खाली पेट चाय पीना स्वास्थ्य के लिए किसी खतरे से कम नहीं|

आज हम आपको बताने जा रहे है की खाली पेट चाय पीने से आपकी सेहत पर क्या क्या बुरा असर पड़ता है|

खाली पेट चाय पिने के नुकसान | Demerits of drinking empty stomach tea :

  1. सुबह खाली पेट चाय का सेवन करनेसे एसिडिटी होती है| भूख न लगने की समस्या होती है।
  2. कम दूध वाली कड़क चाय पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाती है और इससे आपको पेट से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती है।
  3. ज्यादा चाय पीने से शरीर आयरन और कैल्शियम को ठीक तरीके से अब्जार्ब नहीं कर पाता इससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।
  4. चाय में दूध ड़ालते ही उसका एंटीऑक्‍सीडेंट असर तुरंत खत्म होता है।
  5. ज्यादा दूध वाली चाय खाली पेट पीने से शरीर में थकावट महसूस हो सकती है।
  6. चाय को खाली पेट पिने से मल सूखने लगता है| जिससे पेट में गैस बनाना शुरू हो जाता है। गैस का निरंतर न निकलने से इसका प्रभाव हमारे सिर होने लगता है| फलस्वरूप सिर दर्द, थकान, अनिंद्रा आदी समस्या पैदा होने लगती है।
  7. खाली पेट चाय पीने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है|
  8. जल्दी बुढ़ापा आ सकता है।
  9. खाना खाने के बाद भी चाय ना पिए। चाय में टैनिन पाया जाता है। जो भोजन में मौजूद आयरन के सा​थ रिएक्ट करके खाने में मौजूद सभी पोषक तत्वों को नष्ट कर सकता है|
  10. कुछ मायनों में चाय शराब से कम नहीं, जो आपकी मांसपेशियों को सक्रिय जरूर करती है| पर इसका अधिक सेवन बेहद हानिकारक है। दिनभर में २-३ बार से ज्यादा चाय न पिएं।

Also read : How to make Green coffee | कैसे बनायें ग्रीन कॉफी

चाय पिने का सही तरीका | Right way to drink tea :

  • अगर आपको सुबह उठतेही चाय पिने की आदत है तो धीरे धीरे सुबह उठते ही चाय की जगह पानी पिने की आदत डाले और उसके आधे घंटे बाद चाय पीले।
  • बहुत ज्यादा गर्म चाय भी ना पिए।
  • चाय को बार-बार गर्म करके कभीभी ना पिए। यह काफी खतरनाक हो सकता है।
  • चाय के तुरंत बाद पानी कभी भी ना पीये।
  • अक्सर लोग घुमने के लिए जाते वक्त थर्मस ले जाते है । थर्मस वाली चाय से पेट में सूजन, गैस आदी समस्या आती है। इसलिए थर्मस का उपयोग ना करे।
  • चाय के साथ १-२ बिस्कुट जरुर खाए।

Also read : आप बीमार क्यों पढ़ते हैं | Why you fell ill 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है, यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से ज़रूर परामर्श करें, डी.एन.एस.आयुर्वेदा इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Facebook page: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp WhatsApp us